Tuesday, May 31, 2016

** सलाद**

आमतौर पर खाने के साथ सलाद खाना जहां एक परंपरा है, वहीं ऐसा माना जाता है कि इससे खाना जल्दी हजम होता है। लेकिन नये शोधों में यह पता चला है कि अधिक सलाद खाने से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। यही वजह है कि आज की युवा पीढ़ी सलाद को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है।
यही नहीं, आपको ऐसे युवा भी मिल जाएंगे जो एक टाइम के खाने की जगह सलाद खाना पसंद करते हैं। वास्तव में इसके पीछे कारण यही है कि सलाद में विटामिन्स और तमाम ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको ना सिर्फ सेहतमंद रखते हैं, बल्कि आपको अनेक बीमारियों से भी बचाते हैं। क्या हैं सलाद के फायदे और कैसे सलाद खाने से वजन कम किया जा सकता है, 🍃🌷🍃
आइये जानें-
1. सबसे पहले सलाद क्या है, यह जानना जरूरी है। सलाद में आप कई चीजों को शामिल कर सकते हैं, जैसे प्याज, हरीमिर्च, अदरक, टमाटर, बंद गोभी, खीरा, नींबू, मूली, गाजर, अंकुरित मोंठ, चने आदि।
2. कुछ लोग सलाद के रूप में फलों को खाना पसंद करते हैं, जिनमें कम फैट होता है। जैसे अमरूद, सेब, संतरा, मौसमी आदि।
3. बहुत से लोग होते हैं, जो तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं। डाक्टर भी उन्हें सलाद खाने की सलाह देते हैं।
4. सलाद के जरिये अपना वजन कम करने के भी कई तरीके सुझाए गये हैं। पहली बात तो यह ध्यान रखनी चाहिए कि रेस्तरां में या जंक या फास्ट फूड के साथ मिलने वाले सलाद पर भरोसा ना करे। इस सलाद में कैलोरीज ज्यादा होती हैं, जिससे वजन कम होने के बजाय बढ़ता है। यानी आप सलाद खाने के इच्छुक हैं तो कच्ची सब्जियां खाएं।
5. यदि आप प्रभावी रूप से सलाद के जरिये वजन कम करना चाहते हैं तो उसके भी कुछ नियम हैं, जैसे सलाद खाने से पहले अच्छी तरह धोएं और फोक को भी अच्छी तरह से धो लें। इससे ना केवल सलाद में आपको फ्लेवर मिलेगा बल्कि कैलोरीज भी कंट्रोल रहेंगी।

No comments: